शुरू हुई नगर की साफ सफाई, लोगों ने की सराहना

निविदा के बाद जो भी कार्य एजेंसी बहाल होगी

वीरपुर. बीते कई दिनों से वीरपुर नगर पंचायत में सफाई एजेंसी व स्वच्छता कर्मियों के बीच चल रहे विवाद के बीच नगर पंचायत कार्यालय द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था को विभागीय कर दिया गया है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने इसकी काफी सराहना की है. जानकारी अनुसार बीते कई महीनों से नगर पंचायत के सफाई एजेंसी एवं सफाई कर्मियों के बीच काफी खींचतानी चल रही थी, जिसमें स्वच्छता कर्मियों का कहना था कि हम लोगों का कई महीनों से ईपीएफ का पैसा नही मिल रहा है. वहीं इस मामले को लेकर स्वच्छता कर्मियों ने साफ सफाई भी बंद कर दी थी, जिसके चलते पूरे वीरपुर नगर में कचड़े का अंबार लगा हुआ था. हाल के दिनों में वीरपुर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन की पहल पर स्वच्छता कर्मी पुनः काम पर लौटे थे. स्वच्छता कर्मियों का कहना था कि एनजीओ के अंदर हम लोग काम नहीं करेंगे. ईओ से हुए समझौते के बाद इन दिनों पूरे नगर क्षेत्र में विभागीय स्तर साफ सफाई शुरू की गई. जिसको लेकर स्थानीय लोगों में संतुष्टि हैं, लोगों का कहना है अब काफी बेहतर साफ सफाई नगर क्षेत्र में हो रही है. कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन ने बताया कि अप्रैल माह से नगर पंचायत द्वारा पूरे वीरपुर नगर में सफाई का कार्य शुरू किया गया है. लगभग सभी वार्डों से लोगो की अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है. सफाई एजेंसी से बेहतर साफ सफाई बहाल की गई है. जिसे व्यवस्थित करने के लिए नगर पंचायत के कर्मी पूरी तरह से तत्पर है. जिसका प्रभाव आने वाले समय में दिखेगा. निविदा के बाद जो भी कार्य एजेंसी बहाल होगी. उसे वर्तमान के सामानांतर कार्य करना होगा, नगर वासियों के लिए नगर पंचायत द्वारा यह अच्छी पहल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >