सघन वाहन जांच अभियान शुरु, सड़क सुरक्षा पर जोर

जांच के दौरान पुलिस को किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ

त्रिवेणीगंज. एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में रविवार को पुलिस ने मुख्य मार्ग एनएच 327 ई स्थित टोल प्लाजा के समीप एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान दोपहिया, तिनपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई. पुलिस ने मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले सभी वाहनों को रोका और हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट तथा गाड़ी की डिक्की की जांच की. हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. इस दौरान बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर लगभग 31 हजार 500 रुपये का जुर्माना मोटर वाहन अधिनियम के तहत वसूला गया. इस सख्त कार्रवाई के बाद कई लोग, जो बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे थे, शहर की तंग गलियों से बचने की कोशिश करते हुए देखे गए. थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि इस तरह का सघन वाहन जांच अभियान अपराधों की रोकथाम और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि बढ़ते सड़क हादसों का मुख्य कारण ट्रैफिक नियमों की अनदेखी है, खासकर बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने और रफ ड्राइविंग के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं. इस अभियान में अपर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार, सब-इंस्पेक्टर तनूजा कुमारी, सब-इंस्पेक्टर रंजीत कुमार मंडल और पुलिस बल के अन्य जवान भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >