SUPAUL लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
संयुक्त अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई.
वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट :
संयुक्त अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई. समीक्षा गोष्ठी में सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी समेत अनुमंडल क्षेत्र के सभी सात थाना के थानाध्यक्ष मौजूद रहे. गोष्ठी लगभग डेढ़ घंटे तक चली जहां अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष से बारी बारी से समीक्षा की गई. जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि आयोजित गोष्ठी में मुख्य रूप से लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन, दिवा, रात्रि और संध्या गश्ती, बॉर्डर एरिया में नियमित पेट्रोलिंग, नियमित छापेमारी, नशीली पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान इत्यादि पर बारी बारी से चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. गोष्ठी में वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार, करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार , राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय, प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और बलुआ थानाध्यक्ष सुमित कुमार मौजूद थे.