स्कूली बच्चों को दी साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी

कन्या मध्य विद्यालय में साइबर अपराध व नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

– कन्या मध्य विद्यालय में साइबर अपराध व नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कुनौली. सीमा क्षेत्र कुनौली स्थित कन्या मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कुनौली थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने छात्रों को साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड व नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया. थानाध्यक्ष ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति और साइबर अपराध के बीच गहरा और चिंताजनक संबंध है. नशे की लत व्यक्ति को आर्थिक संकट में डालती है, जिससे वह अपराध की ओर बढ़ सकता है. आज के डिजिटल युग में ऐसे अपराध अधिकतर साइबर माध्यम से किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कई लोग अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए ऑनलाइन ठगी का सहारा लेते हैं और धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में प्रवेश कर जाते हैं, जो बेहद खतरनाक है. कहा कि नशा केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि डिजिटल रूप में भी हो सकता है. इस प्रकार की लत व्यक्ति को साइबर अपराधियों का आसान शिकार बना देती है. इसलिए सभी को सतर्क, जागरूक और सावधान रहने की आवश्यकता है. उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे खुद जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके. किसी भी प्रकार की संदिग्ध घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह भी दी गई. मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नौशाद अहमद, सहायक शिक्षक राजेश कुमार, संजय कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >