सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन

शिक्षा के क्षेत्र में सिमराही ने रविवार को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है

विज्ञापनदाता राघोपुर शिक्षा के क्षेत्र में सिमराही ने रविवार को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. जब सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सुपौल ने अपनी गुणवत्ता, अनुशासन व आधुनिक शिक्षण प्रणाली की पहचान को विस्तार देते हुए सिमराही बाजार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपनी नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह उत्साह व गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ. ब्रह्मस्थान चौक, सुपौल स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल ने अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, संस्कारयुक्त शैक्षणिक माहौल और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है. विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन व नैतिक मूल्यों का समावेश करना रहा है. इसी सोच को साकार करने के लिए सिमराही में इस नई शाखा की स्थापना की है. उद्घाटन समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया गया. यह शुभ कार्य सेंट जेवियर्स विद्यालय समूह के क्षेत्रीय निदेशक रणधीर कुमार, निदेशक सतीश कुमार, आशीष कुमार, डॉ अभिषेक कुमार, देवेश कुमार, नीतेश कुमार तथा स्थानीय मुखिया प्रकाश कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ. इस अवसर पर पूर्व मुखिया बैद्यनाथ भगत, घनश्याम पांडेय, उमाकांत मेहता, गंगा सिंह, संजीव माधोगड़िया, उमेश लाल दास, भूमि दाता रामेश्वर भगत, भवन निर्माता रोहित भगत, नवीन कुमार, पिंटू कुमार, सुभाष कुमार, रौशन कुमार, प्रबंधक राहुल आनंद, प्रशासक विश्वासचन्द्र मिश्रा, प्राचार्य सर्वेश कुमार तिवारी, शंभू शरण सिंह सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे. साथ ही क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई. समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक व विद्यार्थी शामिल हुए. उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम सिमराही एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की दिशा में एक नई राह खोलेगा. यहां स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से डिजिटल शिक्षा दी जाएगी. विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं नवीन उपकरणों से सुसज्जित हैं. साथ ही समृद्ध पुस्तकालय, खेलकूद के लिए विस्तृत प्रांगण तथा सुरक्षा एवं अनुशासन की पुख्ता व्यवस्था की गई है. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्णतः समर्पित है. स्थानीय नागरिकों एवं अभिभावकों ने इस नई शाखा के उद्घाटन को शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक एवं सकारात्मक पहल बताया. उनका मानना है कि अब क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की इस नई शुरुआत के साथ सिमराही में शिक्षा का एक नया अध्याय प्रारंभ हो गया है, जो न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के शैक्षणिक परिदृश्य को और अधिक सुदृढ़ व समृद्ध बनाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >