Big Accident: होली के दिन बुझ गया दो घरों का चिराग, भीषण एक्सीडेंट में दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Big Accident: घटना होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. त्रिवेणीगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गई.

Big Accident: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के खट्टर चौक के समीप जदिया-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग (एनएच 327ई) पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने आ गईं. रफ्तार इतनी अधिक थी कि कोई भी संभल नहीं सका और ज़ोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर तक गिर गए और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

मृतकों और घायलों की पहचान

इस हादसे में जिन दो युवकों की जान गई, उनकी पहचान अजय कुमार (17 वर्ष), पिता प्रभाष कुमार, मिर्जवा वार्ड नंबर 11 एवं बलजोड़ा वार्ड नंबर 02 निवासी अमृत कुमार (36 वर्ष), पिता कपलेश्वर यादव के रूप में हुई है. लहरनियां झरकाहा वार्ड नंबर 08 निवासी सुरेश यादव के 18 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार, जदिया थाना क्षेत्र के पिलुवाहा वार्ड नंबर 07 निवासी विरोधन मुखिया के 18 वर्षीय पुत्र प्यारचंद कुमार एवं बलजोरा वार्ड 02 निवासी प्रदीप यादव (35 वर्ष), पिता डोमी यादव बुरी तरह जख्मी है. एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: IIT Patna में सीबीआई की रेड, PMO से जुड़ा है मामला, मचा हड़कंप

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया. अस्पताल में अपनों की लाश देखकर परिजन फूट-फूटकर रोने लगे. वहीं, घायलों के परिजन उन्हें सही सलामत देखने की दुआ कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बनगांव की विख्यात घुमौर होली में बरसे रंग-गुलाल, देश में भाईचारे का प्रतीक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >