50 से अधिक दिव्यांगजनों की हुई स्वास्थ्य जांच

डॉक्टरों ने बताया कि विकलांगता प्रतिशत के अनुसार प्रमाण पत्र दिया जाएगा

सरायगढ़. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ-भपटियाही में डीएम के निर्देश का आलोक में 05 मई से 15 मई तक चलने वाले दिव्यांगता शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को 50 से अधिक दिव्यांगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. दिव्यंगता जांच शिविर में डॉ लक्ष्मीकांत राय, डॉ रामनिवास प्रसाद ने बताया कि विभिन्न प्रकार के दिव्यंगता में गूंगा, बहरा, मुख बधिर, मेटल आदि दिव्यांगजनों की जांच की गई. उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के यूडीआइडी के लिए पंजीकरण किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि विकलांगता प्रतिशत के अनुसार प्रमाण पत्र दिया जाएगा. दिव्यंगता प्रमाण पत्र के आधार पर ही सरकारी लाभ मिलेगा. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चंद्रभूषण मंडल, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, बीसीएम तपेश कुमार, एकाउंटेंट राजीव रंजन मिश्रा, लीलानंद सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >