10 दिवसीय नवाह यज्ञ का भव्य समापन: श्रद्धा, भक्ति व उत्साह से गूंजा राम जानकी मंदिर परिसर

समापन के अवसर पर विशेष हवन और जाप का आयोजन किया गया

वीरपुर. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में 17 अप्रैल से चल रहा 10 दिवसीय नवाह यज्ञ सोमवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया. समापन के अवसर पर विशेष हवन और जाप का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य जजमान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में आहुति देकर पूरे धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया गया. 10 दिनों तक चले इस आयोजन ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया. समापन के दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी, खासकर नेपाल के सुनसरी जिले से आई महिला कीर्तन मंडली को सुनने और देखने के लिए महिला श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बड़ी उपस्थिति रही. कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गोपाल आचार्य ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में यज्ञ का सफल समापन हुआ. उन्होंने कहा कि नगरवासियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उनके अनुसार, ऐसे यज्ञ और अनुष्ठान सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ वातावरण को शुद्ध करते हैं. सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. समापन के उपरांत महाभंडारा का आयोजन किया गया. जबकि 28 अप्रैल (मंगलवार) को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा. आयोजन के दौरान अनुमंडल पुलिस, प्रशासन और स्थानीय थाना का भी सराहनीय योगदान रहा. इस नवाह यज्ञ को सफल बनाने में सचिव अशोक पंकज, पुरोहित कौशिक पाण्डेय, राकेश कुमार, अनीश सिंह, नितेश कुमार, दिव्यांशु शेखर, गोलू कुमार, सुशील कुमार, चंचल सिंह, अजय सिंह, अभय सिंह, मिथिलेश गुप्ता, श्रवण पोद्दार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >