त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पुराने मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ नजर आ रही है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कांड संख्या 575/2025 के फरार आरोपियों की तलाश में थाना क्षेत्र के मलहनमा गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान बद्री यादव और प्रभु यादव को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा कांड संख्या 571/25 के फरार आरोपी मलहनामा निवासी रविंदर यादव को भी पुलिस ने दबोच लिया. वहीं, एनबीडब्ल्यू (गिरफ्तारी वारंट) के एक अन्य फरार आरोपी भगवानपुर निवासी धीरज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा.
पुराने मामलों के चार आरोपित गिरफ्तार
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा
