मुहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने बताया कि मुहर्रम का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है

निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र में मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल प्रशासन की ओर से निर्मली सहित समेत अनुमंडल क्षेत्र के इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च एसडीपीओ राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में किया गया. फ्लैग मार्च नगर पंचायत निर्मली सहित क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए पुनः अनुमंडल पहुंच कर समाप्त हुआ. फ्लैग मार्च में निर्मली सीआई राणा रणविजय सिंह, निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल, कुनौली थानाध्यक्ष राजू कुमार, डगमारा थानाध्यक्ष रामानुज सिंह, नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार, मरौना थानाध्यक्ष राजू कुमार व अन्य पुलिस बल शामिल थे. एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने बताया कि मुहर्रम का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अफवाह से बचें और कोई भी शंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान शांति और सद्भाव बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >