आशा कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय हड़ताल शुरू

सात सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सात सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन सुपौल. बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट) और ऐक्टू के संयुक्त राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को सदर प्रखंड के पीएचसी परिसर में पांच दिवसीय हड़ताल शुरू किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजिका ऊषा सिंहा ने की. यह हड़ताल 20 से 24 मई तक जारी रहेगी. कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सुपौल के जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को सौंपा. राज्य सलाहकार कॉमरेड माधव प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, संयुक्त सचिव किशोर कुमार पाठक, ऐक्टू के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौधरी, जिला सचिव अरविंद कुमार शर्मा समेत आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को संबोधित किया. मौके पर सुजाता कुमारी, जयंती कुमारी, विनीता देवी, नीलम देवी, शमीमा खातून, अनीता कुमारी, ससिता कुमारी, मीरा देवी, ऊषा देवी, आशा देवी, चंद्रकला देवी, कोमल भारती, पिंकी देवी, कविता देवी, किरण देवी, नीतू कुमारी, स्नेहलता देवी, चंचल देवी, श्यामा देवी, नूतन झा, फूल कुमारी, रूना कुमारी, ममता कुमारी, ललिता कुमारी, मीणा कुमारी, सीमा कुमारी, स्वाहा प्रवीण, अंजू कुमारी, रेखा कुमारी, रीता कुमारी, सीता देवी और आरती कुमारी शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >