अग्निपीड़ितों को मिली राहत राशि

अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने अग्निपीड़ितों को सहायता राशि का चेक सौंपते हुए हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया

जदिया. थाना क्षेत्र के नंदना पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर वार्ड संख्या 02 में बीते मंगलवार को हुई भीषण अगलगी की घटना के बाद प्रभावित परिवारों के बीच गुरुवार को अंचल कार्यालय में आपदा राहत राशि का वितरण किया गया. अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने अग्निपीड़ितों को सहायता राशि का चेक सौंपते हुए हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया. बताया गया कि अगलगी की घटना में कई परिवारों के घर, अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर समेत रोजमर्रा की जरूरत का सामान जलकर राख हो गया था. अंचलाधिकारी ने प्रमोद रजक, नूतन देवी (पति हरिनंदन रजक), संजू देवी (पति अनमोल रजक), मसोमात शकली देवी, दुखनी देवी (पति सुबोध ऋषिदेव) व तुलकी देवी (पति उमेंद्र ऋषिदेव) को सात-सात हजार रुपये का चेक प्रदान किया. साथ ही शेष पांच-पांच हजार रुपये अतिरिक्त देने की बात कही गई. अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश के बाद प्रत्येक अग्निपीड़ित परिवार को आठ-आठ हजार रुपये दिया जाएगा. सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को नियमानुसार और हरसंभव सहायता दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >