सिलिंडर विस्फोट से लगी आग, तीन घर जले

करीब तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की क्षति

– करीब तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की क्षति सुपौल. नगर परिषद के वार्ड नंबर एक स्थित पुनर्वास क्षेत्र में सोमवार रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सुनील पंडित और कपिल पंडित के घर पूरी तरह इसकी चपेट में आ गए, जबकि आसपास के अन्य घर जलकर राख हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की वजह गैस सिलिंडर का विस्फोट बताया जा रहा है. सिलिंडर फटते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. विस्फोट के बाद सिलिंडर उछलकर पास में रहने वाले धर्मेंद्र के घर की ओर जा गिरा, लेकिन सौभाग्य से उनके घर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और एक बड़ी दुर्घटना टल गई. घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची, जिसके कारण आग पर काबू पाने में देरी हुई. लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंचती, तो नुकसान कम हो सकता था. हालांकि बाद में पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में करीब तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया. सदर अंचल अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है. प्रभावित परिवारों को जल्द ही सहायता प्रदान की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >