सेवानिवृत्ति के बाद चौकीदार को दी गयी विदाई

. भपटियाही थाना में कार्यरत दो चौकीदारों के सेवानिवृत्ति के उपरांत रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

सरायगढ़. भपटियाही थाना में कार्यरत दो चौकीदारों के सेवानिवृत्ति के उपरांत रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने की. विदाई समारोह में सेवानिवृत्त दोनों चौकीदारों को अंगवस्त्र व माला देकर सम्मानित किया गया. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि थाना में कार्यरत चौकीदार शिव नारायण पासवान एवं महिला चौकीदार सावित्री देवी सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान पूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी सेवा में एक न एक दिन सेवानिवृत्त होना तय है. दोनों चौकीदारों का कार्यकाल अच्छा रहा. निष्ठापूर्वक लगन के साथ अपने कार्यों को किया. इनके कार्यकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. कहा ये जहां रहे स्वस्थ और सुरक्षित रहे. इस मौके पर एसआई रामराज सिंह,आकाश आनंद, मुकुल आजाद, विनय कुमार, नितु कुमारी,प्रज्ञा भारती पल्लवी,मनु कुमार, कार्यपालक सहायक प्रकाश कुमार, चौकीदार रुपेश कुमार,ओम नारायण कुमार, राधेश्याम पासवान, शिव नारायण पासवान, प्रकाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >