थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलाधिकारी धीरज कुमार ने की

सरायगढ़. भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलाधिकारी धीरज कुमार ने की. इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने जमीन से जुड़े विवादों को दोनों पक्षों की उपस्थिति में कागजातों के आधार पर परखा और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मामलों का निष्पादन किया. सीओ धीरज कुमार ने बताया कि जनता दरबार के दौरान तीन नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं, लेकिन उनमें कागजातों की कमी और आपसी सहमति के अभाव के कारण उन्हें फिलहाल लंबित रखा गया है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले इस दरबार में ऐसे छोटे-बड़े भूमि विवादों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पंचायत स्तर पर आपसी संवाद और समझदारी से छोटे-छोटे विवादों का समाधान करें, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया में भी सहजता आ सके. इस अवसर पर थानाध्यक्ष संजय कुमार दास, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, मो. इसराफिल, तथा कई अन्य ग्रामवासी और पक्षकार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >