त्रिवेणीगंज. जदिया – कुमारखण्ड सड़क मार्ग के जदिया वार्ड नंबर 15 में एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक पैदल जा रहे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने जदिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही जदिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी बुजुर्ग को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जख्मी की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के जदिया वार्ड नंबर 15 निवासी 70 वर्षीय रघुवीर साह के रूप में हुई है. घटना के संबंध में जख्मी के परिजनों ने बताया कि वह कुछ जरूरी सामान खरीदकर पैदल अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी. साथ ही मौके से वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
