अचानक लगी आग, सात परिवारों के आठ घर जलकर राख

प्रखंड क्षेत्र की मझारी पंचायत अंतर्गत महुआ दक्षिण टोला में रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे भीषण आग लगने से 07 परिवारों के 08 घर पूरी तरह जलकर राख हो गये.

निर्मली. प्रखंड क्षेत्र की मझारी पंचायत अंतर्गत महुआ दक्षिण टोला में रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे भीषण आग लगने से 07 परिवारों के 08 घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. ग्रामीणों और दमकल गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, वस्त्र, फर्नीचर, आभूषण, नकदी और बकरियों सहित करीब 05 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. अग्निपीड़ित परिवारों में रामप्रसाद यादव, रविन्द्र यादव, चंदन प्रसाद यादव, धनराज यादव, सुशील यादव, शंभु यादव और जय प्रकाश यादव शामिल हैं. अगलगी में धनराज यादव झुलसकर घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली में भर्ती कराया गया है. मझारी पंचायत के सरपंच रामानंद यादव ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. आग की शुरुआत रामप्रसाद यादव के घर से हुई. तेज लपटों ने आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. सीओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजा गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्निपीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >