डीएम ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर कार्यक्रम का किया उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया

सुपौल. फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में चलाए जा रहे एमडीए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को किया गया. जिलाधिकारी सावन कुमार ने निर्मली प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित हाई स्कूल, हरियाही में डीईसीएवं एल्बेंडाजोल की दवा स्वयं सेवन कर व विद्यालय के बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए एमडीए कार्यक्रम के अंतर्गत दी जा रही दवाओं का सेवन अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दवा 0 से 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को नहीं खिलाई जानी है. साथ ही दवा खाली पेट सेवन नहीं करनी है. डीएम ने कहा कि एमडीए कार्यक्रम के अंतर्गत दी जाने वाली दवाएं पूर्णतः सुरक्षित हैं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी पात्र व्यक्तियों को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए, ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सभी ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की. इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >