शिविर दिव्यांगजनों के दिव्यांगता का हो रहा निर्धारण, मिलेगा प्रमाण पत्र

निर्गत किया जाएगा यूडीआईडी कार्ड, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

– निर्गत किया जाएगा यूडीआईडी कार्ड, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ छातापुर. मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगता पहचान शिविर लगाया गया है. शिविर में पहुंचने वाले दिव्यांगजनों की जांच कर दिव्यांगता प्रतिशत का निर्धारण किया जा रहा है. डॉ सुष्मिता अर्चना एवं डॉ रामबाबू चिकित्सा कर्मियों के सहयोग से शिविर का संचालन कर रहे थे. शिविर में मौजूद डीओ अजय कुमार के अनुसार बीते पांच मई से विशेष शिविर चल रहा है, जो कि 15 मई तक चलेगा. शिविर में जीरो से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांगों की जांच कर उसका दिव्यांगता का निर्धारण किया जा रहा है. निर्धारण पश्चात दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र यूडीआईडी कार्ड निर्गत किया जाएगा. यूडीआईडी कार्ड मिलने से विभिन्न कोटि के दिव्यांग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे. सीएचसी से मिली जानकारी के मुताबिक विशेष शिविर में बीते मंगलवार तक 147 दिव्यांगों की समुचित जांचकर उससे आवेदन पत्र प्राप्त किया गया है. जिसमें 14 दिव्यांगों को विशेष जांच के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया. बताया कि स्वास्थ्य कर्मी के प्रयास से दिव्यांग शिविर तक पहुंच रहे हैं. पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों से भी अपने इलाके के दिव्यांगों को प्रेरित कर शिविर में भिजवाने के लिए अनुरोध किया गया है. विशेष शिविर में एएनएम वंदना कुमारी, चतुर्थ वर्गीय कर्मी सुनैना देवी, स्थाई लोक अदालत से पीएलवी सीमा कुमारी व भोपाल कुमार सिंह शिविर संचालन में सहयोग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >