समर्थक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पप्पू यादव की रिहाई की मांग

सिपाही चौक पर सोमवार को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व युवा जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया

निर्मली. सिपाही चौक पर सोमवार को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व युवा जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व मरौना प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने किया. मौके पर शिवकुमार यादव, दिनेश कुमार, यादव, जितेंद्र कुमार यादव, सरफराज़ आलम, राजेंद्र प्रसाद यादव, मोहम्मद इस्लाम, रंजन कुमार, नंदन मंडल, भाग नारायण राम, यशोधर कुमार, संजय कुमार, विनोद साह, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, मो मासूम राजा सहित अन्य उपस्थित रहे. प्रदर्शनकारियों ने पटना में नीट की एक छात्रा के साथ हुई हत्या की घटना को अमानवीय और शर्मनाक बताया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाने वाले पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी निंदनीय है. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने पप्पू यादव की अविलंब रिहाई की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >