भाजपा कार्यालय में समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

भाजपा नेताओं ने उनके कृतित्व पर विस्तार से डाला प्रकाश

– भाजपा नेताओं ने उनके कृतित्व पर विस्तार से डाला प्रकाश सुपौल. महामानव प्रखर राष्ट्रवादी जनसंघ के संस्थापक सदस्य व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय में बुधवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया. जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. साथ ही उनके बताये मार्गों पर चल कर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी नेता मानव एकात्मक के प्रेरणा स्रोत थे. उनका जन्म मथुरा के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. बचपन में ही उनके माता-पिता का निधन हो चुका था, लेकिन उन्होंने संघर्ष कर अपनी शिक्षा को पूर्ण करते हुए देश के महानतम नेता में शुमार हो गए. 1952 में जब भारतीय जन संघ का स्थापना हुआ था. उनको महामंत्री बनाया गया था. उनके ही राजनीतिक सोच समझ से भारतीय जनता पार्टी ने पहले तीन सीट लोकसभा में जीती. 1967 में जब वह जनसंघ के अध्यक्ष बने तो भाजपा को लोकसभा में 37 सीट प्राप्त हुआ था. उन्होंने अंत्योदय का नारा देकर समाज के वंचित शोषित के उत्थान के लिए कार्य किया. उनकी हत्या मुगलसराय स्टेशन पर कर दी गयी. इस प्रकार एक युग का अंत हो गया. कार्यक्रम में पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार, जिला संगठन प्रभारी अनुरंजन झा, कार्यक्रम प्रभारी ऋषिकेश राघव, जिला महामंत्री केशव प्रसाद गुड्डू, सुरेंद्र नारायण पाठक, अशोक शर्मा, विनीता देवी, सरोज झा, अरूण जायसवाल, प्रो बैजनाथ भगत, स्मृति कुमारी, सीमा कुशवाहा, परमानंद सिंह, ज्ञान बहादुर गुरूम, प्रवीण झा, विमलेंदु ठाकुर, विष्णु देव पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >