पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम व गृह मंत्री का फूंका पुतला

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में व नीट छात्रा को न्याय दिलाने को लेकर बसंतपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में वीरपुर गोल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

वीरपुर. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में व नीट छात्रा को न्याय दिलाने को लेकर बसंतपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में वीरपुर गोल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृहमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने पप्पू यादव की रिहाई की मांग करते हुए पप्पू यादव के रिहाई के नारे भी लगाए. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि जब तक पप्पू यादव की रिहाई नहीं होगी और नीट छात्रा को न्याय नहीं मिलेगा, तब सदन व सदन के बाहर चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. क्रार्यक्रम में परमेश्वर सिंह यादव, डॉ रमेश प्रसाद यादव, समशेर आलम, मुकेश कुमार पप्पू, बिनोद कुमार यादव, मो अन्सार, अनीश अख्तर, जयबोध झा, श्रीलाल गोठिया, मो मुस्ताक, कृष्णानन्द भिंडवार, मिन्नत खान, शैलेन्द्र कुमार यादव, फिरोज आलम, अशोक मेहता, मो सलीम, मनोज पंडित, मो अफजल, सदानन्द पासवान, सकलदेव पासवान, शाहजमाल, पवन मिश्रा, राधेश्याम, अलाउद्दीन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >