Supaul News : कांग्रेस की समीक्षा बैठक, सुपौल पर्वेक्षक ने सदस्यता अभियान पर दिया जोर

नगर पंचायत निर्मली स्थित कांग्रेस नेता नीरज चौधरी के निजी आवास पर मंगलवार को कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

सुपौल के निर्मली से भागवत कुमार की रिपोर्ट Supaul News : नगर पंचायत निर्मली स्थित कांग्रेस नेता नीरज चौधरी के निजी आवास पर मंगलवार को कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सुपौल के पर्यवेक्षक प्रकाश चंद्र झा भी शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार यादव ने की. बैठक के दौरान अनुमंडलीय स्तर पर बीपीसीसी पर्यवेक्षकों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गयी. इस अवसर पर प्रकाश चंद्र झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गयी है और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि अब पार्टी से जुड़ना और भी आसान हो गया है, क्योंकि इच्छुक लोग ऑनलाइन माध्यम से सीधे सदस्यता ले सकते हैं. इससे युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने में सहूलियत होगी. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी चर्चा की गयी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार यादव, मोहम्मद हुस्मान, राजेंद्र प्रसाद यादव, रणधीर कुमार यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >