बाइक व ई-रिक्शा में टक्कर, 12 वर्षीय बालक घायल

दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणीगंज-प्रतापुर मुख्य मार्ग पर स्थित एक निजी विद्यालय के समीप गुरुवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठा 12 वर्षीय बालक सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ उमेश कुमार यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घायल बालक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के मेढ़िया वार्ड संख्या 22 निवासी कमरा यादव के पुत्र सुनील कुमार (उम्र 12 वर्ष) के रूप में हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >