सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

मौके पर सीएचसी के प्रभारी पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा व अन्य कर्मी मौजूद रहे

छातापुर. सिविल सर्जन बाबू साहेब झा गुरुवार को सीएचसी छातापुर पहुंचे जहां उन्होंने देय चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी ली. सीएस ने प्रसव कक्ष, इनडोर वार्ड, आउटडोर, आपातकालीन कक्ष, पैथोलॉजी लैब तथा दवा वितरण काउंटर आदि की बारीकी से पड़ताल किया. सीएस ने इनडोर वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर चिकित्सीय सेवा और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया. सिविल सर्जन ने चिकित्सीय व स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर अपेक्षित कार्रवाई करने की हिदायत दी. मौके पर सीएचसी के प्रभारी पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा व अन्य कर्मी मौजूद रहे. सीएस श्री झा ने कहा कि वे नियमित जांच के क्रम में सीएचसी आये थे. कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों एवं जरूरतमंदों को समुचित चिकित्सीय सुविधा मिले यही उनका प्रयास रहता है, उन्होंने सीएचसी की इनडोर व आउटडोर व्यवस्थाओं पर संतोष भी जताया. कहा कि सीएचसी प्रभारी को व्यवस्थाओं को और बेहतर करने का निर्देश दिया गया है. कहा कि यदि सीएचसी में सुविधा से जुड़ किसी भी प्रकार की जरूरत हो तो पत्र भेजकर अवगत कराएं, ताकि सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जा सके. मौके पर डॉ प्रभात भास्कर, बीएचएम रविंद्र नाथ शर्मा सहित सीएचसी के अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >