नहर में दोस्तों के साथ स्नान करने गये बच्चे की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मृतक बालक गिदराही वार्ड नंबर 10 निवासी दिलीप मंडल की आठ वर्षीय पुत्र आदिल कुमार बताया जा रहा है

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया माहे पंचायत स्थित गिदराही वार्ड नंबर 10 से सोमवार को हुए लापता बच्चे का शव 12 घंटे बाद सहरसा उप शाखा नहर से बरामद हुआ. मृतक बालक गिदराही वार्ड नंबर 10 निवासी दिलीप मंडल की आठ वर्षीय पुत्र आदिल कुमार बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार सोमवार को आदिल अपने तीन, चार दोस्तों के साथ नहर में स्नान करने गये थे. जैसे ही आदिल नहर में छलांग लगाया वह नीचे जाता ही रहा. स्नान कर रहे अन्य बच्चे उसे डूढ़ने की कोशिश किया. लेकिन वह नहीं मिला. सभी बच्चे घर आ गये ओर इस घटना की जानकारी किसी को भी नहीं दिया. इधर जब आदिल देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे हर जगह ढूंढे. लेकिन वह नहीं मिला. बाद में किसी ने उनका शर्ट नहर पर देखा तब सभी लोग नहर में खोजने लगे. मंगलवार की सुबह 08 बजे घटना स्थल के पास ही नहर में मिट्टी से फंसा उनका शव मिला. आदिल की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिला घर में मातमी सन्नाटा छा गया. उसकी मां सरस्वती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. आदिल मिडिल स्कूल गिदराही में दूसरा क्लास में पढ़ता था. आदिल माता-पिता का एकलौता पुत्र था. लोगों ने घटना की जानकारी सीओ और पिपरा थाना को भी दिया. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के समक्ष परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >