रामनवमी पर आस्था की धूम: 151 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, गूंजा हनुमान नगर

कलश यात्रा गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ निकाली गई

सुपौल. हनुमान नगर वार्ड संख्या-26 स्थित झखराही रोड में गुरुवार को रामनवमी महोत्सव के अवसर पर अष्टयाम एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में 151 महिलाओं एवं कुंआरी कन्याओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. कलश यात्रा गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची. श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम के उद्घोष से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा. इस दौरान कलश यात्रा को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही. श्रद्धालु जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत करते नजर आए. आयोजन स्थल पर अष्टयाम कार्यक्रम भी शुरू किया गया, जहां भक्तजन भजन-कीर्तन में लीन होकर प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे रहे. पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया. मौके पर अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, सोनू कुमार, मनोज लाल दास, जयप्रकाश, शंकर, ओम प्रकाश, अशोक, संतोष, राजू, डॉ अमन कुमार, नंद कुमार चौधरी, पंडित जयोतिष झा, नरेश दास, हरेराम, संजय, जवाहर दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >