1200 बोतल नेपाली शराब के साथ कार जब्त, तस्कर फरार

1200 बोतल नेपाली शराब के साथ कार जब्त

सरायगढ़

भपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की शाम चांदपीपर गांव से एक कार में छुपाकर रखे 1200 बोतल नेपाली दिलवाले देसी शराब बरामद किया. वहीं शराब तस्कर पुलिस को देखकर कार छोड़कर भागने में सफल रहा. जानकारी देते थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार से शराब तस्कर शराब लेकर कहीं खपाने जा रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चांदपीपर गांव पहुंचा तो उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदपीपर के पीछे चारदीवारी के पास एक काली रंग की कार नंबर डब्लूबी 06 डी 3405 पाया गया. जिसकी तलाशी ली गई तो 10 प्लास्टिक के बोरा में 1200 बोतल नेपाली दिलवाले देसी शराब पाया गया. वहीं कार चालक फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है तथा अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध उत्पाद एवं मध निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 130/24 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >