पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

गांधी पार्क पहुंचने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

त्रिवेणीगंज. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार देर संध्या इंडिया गठबंधन के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया. युवा राजद नगर अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च की शुरुआत चिलौनी पुल से हुई, जो एनएच 327ई होते हुए पुरानी बैंक चौक से गुजरकर गांधी पार्क (बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर) में संपन्न हुआ. गांधी पार्क पहुंचने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर नगर अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तानी आतंकियों को उनके घर में घुसकर खत्म किया जाए. उन्होंने कहा कि भारत जैसे महान देश में पर्यटकों को निशाना बनाना शर्मनाक है. यदि आतंकियों को सजा नहीं दी गई तो देश का नागरिक समाज चुप नहीं बैठेगा. राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार आतंकियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. साथ ही पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं को चेतावनी दी कि भारत के वीर जवान और नागरिक उनके नापाक इरादों को करारा जवाब देंगे. जिला परिषद सदस्य इं प्रवेश प्रवीण ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भारत का युवा वर्ग एकजुट होकर ऐसा जवाब देगा कि पाकिस्तान का नामो-निशान मिट जाएगा. कैंडल मार्च में राजद प्रदेश सचिव श्याम यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार उर्फ बौआ यादव, कांग्रेस नेता मो सिद्दीकी, राजद नेता सुशांत यादव, अभिषेक सरकार, नीतीश यादव, कांग्रेस नेता शौकत रजा, केशव यादव, दीपक यदुवंशी, ललटू, अंकित सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >