कोसी नदी में लापता किशोर का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

कोसी नदी में शनिवार को डूबे किशोर का शव रविवार की सुबह घर से एक किलोमीटर दूर उपलाता हुआ नदी मिला

निर्मली. सुपौल नदी थाना इलाके के सिसौनी गांव में नहाने के दौरान कोसी नदी में शनिवार को डूबे किशोर का शव रविवार की सुबह घर से एक किलोमीटर दूर उपलाता हुआ नदी मिला. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान सिसौनी वार्ड नंबर 03 निवासी मो अब्दुल्ला के 15 वर्षीय पुत्र मोजाहिर के रूप में हुई. मालूम हो कि शनिवार को मृतक घर से कुछ दूरी नदी में डूबकर किशोर लापता हो गया. ग्रामीणों के द्वारा काफी खोजबीन की गयी. लेकिन कुछ पता नहीं चला. रविवार की सुबह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर उपलाता हुआ नदी से शव मिला. जिसके बाद नदी थानाध्यक्ष राजू कुमार दल बल के साथ पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >