जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

76वें गणतंत्र दिवस पर व कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को नगर पंचायत सिमराही वार्ड 13 के पार्षद गोपीकांत झा द्वारा वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया

राघोपुर. 76वें गणतंत्र दिवस पर व कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को नगर पंचायत सिमराही वार्ड 13 के पार्षद गोपीकांत झा द्वारा वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. नगर पंचायत कार्यालय व विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से वार्ड 13 के जरूरतमंदों के बीच राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम में उपमुख्य पार्षद विनीता देवी, मनीष भगत, इंदर मुखिया, मनोज राय, रवि तिवारी, रणविजय सहनी सहित अन्य रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की. वार्ड पार्षद गोपीकांत झा ने कहा कि ठंड के इस मुश्किल समय में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना उनका कर्तव्य है. उन्होंने इस योगदान के लिए विभाग और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे प्रयास किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को सहायता मिल सके. मौके पर श्यामसुंदर गुप्ता, पवन मरीक, नरेश नरसिम्हा, खुशीलाल मुखिया, रामी पासवान, लक्ष्मण मुखिया, उमेश मुखिया, यशोदा देवी, सीता देवी, कमली देवी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >