– बिहार में भाजपा के प्रथम मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न सुपौल.बिहार में भाजपा के पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. बीजेपी से सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने पर सुपौल ग्रामीण दक्षिण मंडल के लौकहा पंचायत में मंडल अध्यक्ष पंकज झा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पंकज झा ने कहा कि यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए दोहरी खुशी का अवसर है. पहली बार बिहार में भाजपा से मुख्यमंत्री बना है. वहीं सुपौल के विधायक विजेन्द्र प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री बने हैं. कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रूबी जायसवाल, लौकहा पंचायत की मुखिया शबरी देवी, मंडल महामंत्री अंकित कुमार, कौशल कुमार सिंह, प्रेम कुमार, अंकुश कुमार यादव, गणेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
बिहार में भाजपा के प्रथम मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की
