टीकाकरण से 12 जानलेवा बीमारियों से होता है बचाव

टीकाकरण भारत ही नहीं विश्व में स्वास्थ्य का सबसे बड़ा अभियान

– टीकाकरण भारत ही नहीं विश्व में स्वास्थ्य का सबसे बड़ा अभियान कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र मकरई में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 109 पर सामुदायिक भागीदारी में ट्रांजिट वाक के माध्यम से सोशल मैपिंग किया गया. जिसमें वार्ड सदस्य सुजाता देवी के नेतृत्व एवं प्रखंड समन्वयक वाधवानी एआई, विकास ठाकुर के समन्वय में किया गया. ट्रांजिट वाक के दौरान क्षेत्र की मोब्लाइजर, आशा फेसिलेटर, वार्ड सदस्य, विकास मित्र, एएनएम, एलएस, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, मेडिकल ऑफिसर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला पुरुष युवा के साथ पूरे पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया गया. भ्रमण के दौरान ग्रामीणों के सहयोग से गांव के संसाधनों को चिन्हित किया गया. इस दौरान मोब्लाइजर द्वारा छूटे हुए घर और छूटे हुए बच्चे को सर्वे रजिस्टर में अंकित किया साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा के बीसीएम अनु कुमारी ने बताया कि सामुदायिक सहभागिता द्वारा जीरो डोज के बच्चे और छुटे हुए बच्चों के टीकाकरण को सुनिश्चित करना है. इस बैठक में वाधवानी एआइ के जिला समन्वयक निशांत अहमद ने बताया कि टीकाकरण से 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव होता है. विकाश ठाकुर ने कहा कि टीकाकरण की जागरूकता को बढ़ाने में एएनएम की महत्वपूर्ण भूमिका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >