ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

वापस लौटने पर मुरली गांव के वार्ड नंबर 03 में बालू लदा एक ट्रैक्टर से टक्कर हो जाने के कारण वरुण कुमार बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड नंबर 03 में गुरुवार को ट्रैक्टर की ठोकर से मुरली गांव के बैजनाथ शर्मा के 17 वर्षीय पुत्र बाइक चालक की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुरली पंचायत के वार्ड नंबर 03 निवासी बैजनाथ शर्मा के 17 वर्षीय पुत्र वरुण कुमार मुरली गांव में ही वार्ड 06 में बाइक से अपनी दीदी को छोड़ने के लिए गया था. वापस लौटने पर मुरली गांव के वार्ड नंबर 03 में बालू लदा एक ट्रैक्टर से टक्कर हो जाने के कारण वरुण कुमार बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल वरुण कुमार को सीएचसी सरायगढ भपटियाही में भर्ती कराया गया. डॉक्टर मयंक रंजन ने घायल वरुण कुमार का इलाज किया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने इलाज के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन लाश लेकर मुरली गांव पहुंच गये. इधर घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतक वरुण कुमार दो भाई बहन में सबसे छोटा था. घटना को लेकर उनका बड़ा भाई मदन कुमार, बहन लूटन कुमारी और माता नीलम देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >