सुपौल में डीएम की सख्ती, दाखिल-खारिज से लेकर ऑनलाइन आवेदनों को तुरंत निपटाने का आदेश

Bihar Bhumi : सुपौल में लंबित सरकारी कार्यों और जनता की शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है. जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में डीएम सावन कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज, जनता दरबार और ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाले आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें.

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट.

Bihar Bhumi : सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी प्रमुख विभागों के पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय अधिकारी भी शामिल हुए. जिले से बाहर मौजूद अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया.

सुपौल में लंबित मामलों पर डीएम ने जताई चिंता

बैठक के दौरान न्यायालय वादों, दाखिल-खारिज मामलों, जिला जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों और जन संवाद कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की नियमित निगरानी करने और तय समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

सहयोग पोर्टल के आवेदनों पर विशेष फोकस

बैठक में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन किया जाए.

उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित राहत पहुंचाना है. इसलिए किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए.

जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर

जिलाधिकारी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब पात्र लोगों तक उसका लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे.

बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.

अधिकारियों को दिया स्पष्ट संदेश

डीएम सावन कुमार ने सभी अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाए.

बैठक में अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) तारीक, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकास कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता पुष्पा कुमारी, अमित कुमार, मुकेश कुमार यादव सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: लोकगायक, अभिनेता से नेता बनने तक, पवन सिंह का ‘पावर स्टार’ सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >