मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एचएम के साथ बीडीओ ने की बैठक

बीएलओ से प्राप्त गणना फार्म भरकर अविलंब जमा करने का निर्देश दिया

छातापुर. मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय में गुरुवार को बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने सरकारी शिक्षण संस्थानों के एचएम के साथ बैठक की. दो शिफ्टों में हुई बैठक में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की चर्चा करते निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश से अवगत कराया. बीएलओ से प्राप्त गणना फार्म भरकर अविलंब जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में प्राथमिक, मध्य, उच्च माध्यमिक, प्लस टू के अलावे संस्कृत एवं मदरसा के एचएम सहित कंप्यूटर शिक्षक व आइसीटी इंस्ट्रेक्टर शामिल हुए. बैठक में बीडीओ ने कहा कि छातापुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी शिक्षक अपने और पारिवारिक सदस्यों का गणना फार्म में विवरण भरकर अविलंब जमा करने को कहा. बताया कि विधानसभा क्षेत्र के बाहर के निवासी शिक्षकों को विद्यालय के आसपास के बूथ के बीएलओ से संपर्क कर प्रपत्र आठ भरकर अपना नाम जुड़वाना है. यह भी बताया अपने पोषक क्षेत्र के अभिभावकों एवं अन्य मतदाताओं के पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रेरित भी करना है. बैठक में पीएम पोषण योजना के प्रखंड साधनसेवी विनोद कुमार राम, एस एस उच्च प्लस टू के एचएम गुरुचरण पासवान भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >