सात सूत्री मांगों को लेकर आशा दीदी ने सरकार पर साधा निशाना

हड़ताल सभा की अध्यक्षता जिला संयोजिका ऊषा सिन्हा ने की

सुपौल. बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट (ऐक्टू) के राज्यव्यापी आह्वान पर सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में शुक्रवार को पांच दिवसीय हड़ताल के चौथे दिन भी हड़ताल जारी रहा. इस हड़ताल सभा की अध्यक्षता जिला संयोजिका ऊषा सिन्हा ने की. सभा को संबोधित करते हुए ऊषा सिन्हा ने कहा कि हम अपने न्यायोचित मांगों को लेकर पूरे बिहार में पांच दिवसीय हड़ताल पर हैं. इसकी विधिवत सूचना जिला प्रशासन को पहले ही दी जा चुकी है और यह हमारा संवैधानिक अधिकार है. हेल्थ मैनेजर हमें इस अधिकार से वंचित नहीं कर सकता. यदि भविष्य में किसी प्रकार की बाधा डाली गई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हड़ताल का समापन 24 मई को सुपौल सदर अस्पताल से जुलूस निकालकर शहर भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में मांग-पत्र सौंपने के साथ किया जाएगा. इस मौके पर कॉमरेड अरविंद कुमार शर्मा, सुजाता कुमारी, जयंती कुमारी, विनीता देवी, नीलम देवी, शमीमा खातून, अनीता कुमारी, मीरा देवी, ऊषा देवी, चंद्रकला देवी, पिंकी देवी, कविता देवी, स्नेहलता देवी, चंचल देवी, नूतन झा, सीमा कुमारी, अंजू कुमारी, रेखा कुमारी, सीता देवी, आरती कुमारी समेत दर्जनों आशा दीदी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादि�� नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >