सात सूत्रीय मांगों को लेकर आशा दीदी हड़ताल पर, अस्पताल परिसर में दिया धरना

यह हड़ताल 24 मई तक चलने की घोषणा की गई है

राघोपुर. प्रखंड की आशा दीदीयों ने शुक्रवार को भी अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखी और रेफरल अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की. यह हड़ताल 24 मई तक चलने की घोषणा की गई है. इससे पहले दीदीयों ने अस्पताल प्रभारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. धरना कार्यक्रम की अगुवाई आशा दीदी संघ की अध्यक्ष अंजना देवी और कोषाध्यक्ष रौशनी देवी ने की. उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में सरकार की ओर से आशा व आशा फैसिलिटेटरों का मानदेय 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो साल बीतने के बावजूद अब तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ है. आशा दीदी ने केंद्र सरकार पर पिछले 10 वर्षों में प्रोत्साहन राशि की समीक्षा न करने का आरोप लगाया. कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते आशाएं मानसिक और आर्थिक शोषण झेल रही हैं. धरना कार्यक्रम में पप्पी देवी, सुमित्रा देवी, प्रतिभा सिंह, अंजू कुमारी, रिंकी कुमारी, डेजी देवी, डोली देवी, कंचन देवी समेत सैकड़ों आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर मौजूद रहीं. मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, आशा मैनेजर, और बीएमएनई भी मौजूद थे. आशा दीदी को एक्टू का समर्थन भी प्राप्त है, जिससे आंदोलन को और बल मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >