मांगों को लेकर पीएचसी में आशा दीदी ने दिया धरना

उन्होंने सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की

प्रतापगंज. बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट) के राज्यव्यापी आह्वान पर पीएचसी परिसर में शुक्रवार को आशा दीदी ने धरना प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस पांच दिवसीय हड़ताल का नेतृत्व संघ की अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने किया. संबोधित करते हुए प्रेमलता कुमारी ने कहा कि, हमारी यह हड़ताल न्यायोचित मांगों को लेकर है और हमने इसकी पूर्व सूचना जिला पदाधिकारी को दे दी थी. यह हमारा संवैधानिक अधिकार है. उन्होंने सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. मौके पर उषा कुमारी, डेजी कुमारी, सुषमा कुमारी, मीना कुमारी, मुन्नी कुमारी, अनिता देवी, सुनैना देवी, अंजू कुमारी, रेखा कुमारी, सरीता देवी,विभा देवी, पूजा देवी आदि शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >