48 किलो गांजा के साथ आरोपित गिरफ्तार

इस संबंध में रतनपुरा थाना कांड संख्या 53/24 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को सुपौल न्यायालय भेज दिया गया है

रतनपुर. रतनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रतनपुर वार्ड नंबर 08 निवासी विशुनदेव साह के घर पर छापामारी कर 48 किलोग्राम गांजा, 29,800 भारतीय मुद्रा एवं 42,695 नेपाली मुद्रा के साथ वीरपुर थाना क्षेत्र के जीरवा वार्ड नंबर 03 निवासी गुड्डू कुमार मेहता को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि गृहस्वामी विशुनदेव साह एवं गांजा पहुंचाने वाले कार सवार कार सहित भागने में सफल रहा है. इस संबंध में रतनपुरा थाना कांड संख्या 53/24 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को सुपौल न्यायालय भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >