स्वर्ण व्यवसायी के हाथ से जेवरात भरा थैला लेकर उचक्का फरार, जांच में जुटी पुलिस

टना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया है

प्रतापगंज. स्वर्ण व्यवसायी के हाथ से रविवार को दिन दहाड़े बीच बाजार से उच्चकों ने जेवरात व रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गये. जानकारी अनुसार स्वर्ण व्यवसायी ओमप्रकाश सोनी प्रतिदिन की तरह अपने घर से निकलकर सड़क के दूसरे ओर दस कदम पर नंदकटरा स्थित अपनी दुकान जा रहे थे और प्लास्टिक के झोले में ग्राहकों का जेवरात व नकद रुपये लेकर जा रहे थे. जैसे ही दुकान के सामने पहुंचे तो पहले से घात लगाए बाइक सवार दो व्यक्ति पीछे से आये और हाथ से झोला झपट कर फरार हो गये. झोला लेकर भागता देख पीड़ित सोनी चोर-चोर का शोर मचाने लगे. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उच्चके झोला लेकर सुखानागर की ओर फरार हो गये. वहां मौजूद लोग झोला लेकर भाग रहे बाइक का पीछा भी किया. लेकिन उच्चके भाग निकले. जिसकी सूचना थाना को दी गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी बाइक के भागने की दिशा में भी गया. लेकिन पुलिस को कुछ आता-पता नहीं चला. पीड़ित द्वारा थाना में दिये आवेदन में बताया कि झोला में आठ जोड़ी चांदी का पायल, सोना का दो अंगूठी, नकमुनि व 14100 रुपये नकद था. घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सुरेंद्र कुमार तथा राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी ली. डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि पीड़ित से घटना की जानकारी ली गई है. घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >