अनुमंडल अस्पताल का सात सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण

टीम का नेतृत्व पंकज कुमार कर रहे थे. निरीक्षण का यह दौर देर शाम तक चला

वीरपुर. अनुमंडल अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार एवं कमियों की पहचान को लेकर पिरामल स्वास्थ्य की सात सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने गुरुवार को अस्पताल का निरीक्षण किया. टीम का नेतृत्व पंकज कुमार कर रहे थे. निरीक्षण का यह दौर देर शाम तक चला. इस दौरान टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों, व्यवस्थाओं और सुविधाओं का गहन अवलोकन किया. अस्पताल प्रबंधक अविनाश कुमार ने टीम को वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं एवं भविष्य में दी जा सकने वाली अतिरिक्त सेवाओं की जानकारी दी. टीम ने अस्पताल में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं मानव संसाधन की कमी, जांच सुविधाओं की स्थिति, औषधि आपूर्ति, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे का मूल्यांकन किया. करीब सात घंटे तक चले निरीक्षण के बाद टीम ने सभी पहलुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की, जिसे विभाग को सौंपा जाएगा. रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल में जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >