शराब विक्रेता गिरफ्तार

जदिया : पुलिस ने रविवार की शाम को शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की मानगंज पूरब पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी रामविलास यादव उर्फ मंत्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोठ के समीप स्थित किराना दुकान की आड़ में शराब की बिक्री करता […]

जदिया : पुलिस ने रविवार की शाम को शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की मानगंज पूरब पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी रामविलास यादव उर्फ मंत्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोठ के समीप स्थित किराना दुकान की आड़ में शराब की बिक्री करता है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान से दो विदेशी शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पात अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी रामविलास यादव उर्फ मंत्री को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >