विवाहिता ने जेठ से रचायी शादी

अगाध प्रेम. सिर पर चढ़ा प्यार का सुरूर, रिश्ते ने दिया धोखा20 वर्षीय महिला ने अपने चचेरे जेठ से शनिवार की रात शादी रचा ली. यहां दिलचस्प बात यह है कि महिला का विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था, जबकि जेठ 45 वर्ष का है और तीन बच्चों का पिता है. जदिया (सुपौल) : […]

अगाध प्रेम. सिर पर चढ़ा प्यार का सुरूर, रिश्ते ने दिया धोखा
20 वर्षीय महिला ने अपने चचेरे जेठ से शनिवार की रात शादी रचा ली. यहां दिलचस्प बात यह है कि महिला का विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था, जबकि जेठ 45 वर्ष का है और तीन बच्चों का पिता है.

जदिया (सुपौल) : ‘न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’ वर्ष 1981 में फनकार जगजीत सिंह के गीत ‘होठो से छू लो तुम’ के इस बोल ने जाने कितने आशिकों के दिल की बात बयां कर दी. हालांकि यह गीत अगाध प्रेम का प्रतीक था, लेकिन वर्तमान दौर में जब रिश्ते ही बेमानी साबित हो रहे हैं, गीत के आधे अधूरे बोल को ही सही मान लिया जा रहा है. क्योंकि पहले प्यार और फिर शादी के मामले में रोज नये-नये रीत सामने आ रहे हैं.

ताजा मामला थाना क्षेत्र के मानगंज पूरब पंचायत से जुड़ा है.
जहां शादी का पवित्र बंधन भी इश्क के शुरूर के आगे बेमानी साबित हुआ और एक विवाहिता ने अपने ही चचेरे जेठ से शनिवार की रात विवाह रचा लिया. यहां दिलचस्प यह भी है कि महिला का विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था. जबकि उसका जेठ तीन बच्चों का पिता है. शनिवार को भले ही आपसी सहमति से थानाध्यक्ष की उपस्थिति में जेठ और भाभउ का विवाह कराया गया, लेकिन खास बात यह है कि कंचन हो या ज्ञानदेव अब तक दोनों में से किसी का भी तलाक नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >