महिला िचकित्सक नहीं रहने से महिला मरीजों को होती है परेशानी
सरायगढ़ : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही में महिला चिकित्सक नहीं रहने का खामियाजा प्रखंड क्षेत्र के लोगों को भुगतना पर रहा है़ आलम यह है कि महिलाओं से संबंधित रोग की स्थिति में महिला रोगियों को जिला मुख्यालय व पड़ोसी जिलों का रुख करना पड़ता है़ ग्रामीणों द्वारा इस बाबत कई बार जिला प्रशासन व सरकार से पीएचसी में महिला चिकित्सक के पदस्थापन की मांग की गयी़ लेकिन आम लोगों की समस्या पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है़
भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, जिपस महादेव यादव, शत्रुध्न प्रसाद मेहता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह राजद प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभु कुमार मेहता, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष महादेव पासवान आदि ने सिविल सर्जन से पीएचसी में महिला चिकित्सक के पदस्थापन की मांग की है.
