वीरपुर : सीमा पर तैनात 45वीं बटालियन एसएसबी जवानों ने अलग-अलग स्थानों से 273 नेपाली शराब बरामद किया है. शुक्रवार की देर रात कोसी बांध के ढांढा बोर्डर आउट-पोस्ट स्थित पिलर संख्या 215/30 के पास नाका पार्टी के जवानों ने तीन बोतल नेपाली शराब व एक बाइक सहित एक साइकिल को कब्जे में लिया. इस कार्रवाई में ढांढा निवासी रामाशंकर सिंह और रामचन्द्र यादव की गिरफ्तार भी हुई है. दूसरी कार्रवाई में रानीगंज बीओपी नाका पार्टी के जवानों ने कोसी
तटबंध के अंतर्राष्ट्रीय पिलर संख्या 205/5 के समीप 16 वर्षीय राजकुमार को 270 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं नरपतपट्टी बीओपी के जवानों ने पिलर संख्या 222/ 28 के पास से तस्करी के एक जोड़ी बैल के साथ करजाइन बाजार रोहटा निवासी अरुण कुमार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. इस बाबत पूछे जाने पर कमांडेंट राम अवतार भलोठिया ने बताया कि कब्जे में लिये गये सभी सामग्रियों को संबंधित एजेंसी को सौंपा जा रहा है.
