शांतिपूर्ण हुई विज्ञान विषय की परीक्षा

सुपौल : जिले भर के 33 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित माध्यमिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. शनिवार को परीक्षा के चौथे दिन दो पालियों में आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षा अनुमंडल प्रशासन द्वारा कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराया गया. परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों पर तैनात कर्मियों द्वारा मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों का […]

सुपौल : जिले भर के 33 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित माध्यमिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. शनिवार को परीक्षा के चौथे दिन दो पालियों में आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षा अनुमंडल प्रशासन द्वारा कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराया गया. परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों पर तैनात कर्मियों द्वारा मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों का गहनता पूर्वक तलाशी लेने के

उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी. परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो, इसे लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो जाये. साथ ही जिले के तमाम आलाधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >