काला बिल्ला लगा बीडीओ ने जताया विरोध

सुपौल : बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर जिले के सभी ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगा कर ड्यूटी की तथा सरकार के फैसलों के प्रति विरोध जताया. सदर प्रखंड में बीडीओ आर्य गौतम, पिपरा में बीडीओ ज्योति गामी, सरायगढ़ में बीडीओ वीरेंद्र कुमार, छातापुर में मो परवेज […]

सुपौल : बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर जिले के सभी ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगा कर ड्यूटी की तथा सरकार के फैसलों के प्रति विरोध जताया. सदर प्रखंड में बीडीओ आर्य गौतम, पिपरा में बीडीओ ज्योति गामी, सरायगढ़ में बीडीओ वीरेंद्र कुमार, छातापुर में मो परवेज आलम,

राघोपुर में मनोज कुमार, निर्मली में रवींद्र कुमार चौधरी, मरौना में सुशील कुमार तथा बसंतपुर में बीडीओ रचना भारती ने काला बिल्ला लगा कर ड्यूटी की. बताया गया कि इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को संघ की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आह्वान किया गया है. गौरतलब है कि इससे पूर्व बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने बीएसएससी अध्यक्ष सुधीर कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में आइएएस एसोसिएशन के आंदोलन के समर्थन की घोषणा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >