वीरपुर : इनसानियत को शर्मशार करने वाली घटना बसंतपुर प्रखंड के हृदयनगर पंचायत घटी है. जहां एक 10 वर्षीय नाबलिग बच्ची के साथ 30 वर्षीय व्यक्ति ने जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया. घटना को लेकर पीड़िता के पिता द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वीरपुर थाना कांड संख्या 43/17 में हृदयनगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी पीड़िता द्वारा कहा गया है कि गांव के ही वार्ड नंबर पांच निवासी सत्य नारायण शर्मा का पुत्र गौरी शर्मा द्वारा उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाने का प्रयास किया गया. जानकारी अनुसार सुबह जब छात्रा अपने घर से पश्चिम मिट्टी लाने मकई के खेत गयी थी.
इसी दौरान छात्रा को अकेला पाकर गौरी शर्मा उसे जबरन मक्का के खेत में लेकर चला गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा. किसी प्रकार छात्रा वहां से बच निकली. छात्रा के पिता को जब आशय की जानकारी मिली, वह इसकी शिकायत लेकर आरोपित के घर पहुंचा. लेकिन परिजनों का आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपित पक्ष के परिजनों द्वारा उसे ही जान से मारने की धमकी दी जाने लगी. इसके बाद छात्रा के पिता द्वारा थाना में घटना की सूचना दी गयी. थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. श्री राम ने बताया कि छात्रा के पिता के आलोक में कांड दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की गयी है.
