दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी का गठन

सुपौल : स्थानीय चकला मंदिर स्थित शिव मंदिर परिसर में एक आम सभा का आयोजन किया गया. स्थानीय डॉ विजय शंकर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में आगामी बासंतिक चैती दुर्गा पूजा को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाये जाने पर विचार विमर्श किया गया. सभा में उपस्थित सदस्यों ने हर वर्ष की भांति इस […]

सुपौल : स्थानीय चकला मंदिर स्थित शिव मंदिर परिसर में एक आम सभा का आयोजन किया गया. स्थानीय डॉ विजय शंकर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में आगामी बासंतिक चैती दुर्गा पूजा को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाये जाने पर विचार विमर्श किया गया. सभा में उपस्थित सदस्यों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आकर्षक तरीके से

दुर्गा पूजा मनाये जाने का निर्णय लिया. साथ ही सभा में गत वर्ष के आय- व्यय की संपुष्टि की गयी. इसके उपरांत नये समिति का गठन किया गया. जहां डॉ विजय शंकर चौधरी को अध्यक्ष, सुनील कुमार उर्फ गुड्डू यादव को सचिव, जयंत कुमार मिश्र को उप सचिव का दायित्व सौंपा गया. वहीं दिवाकर सचिन को कोषाध्यक्ष व चंदन कुमार को पूजा प्रभारी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >